संवैधानिक गणतंत्र तब ही आगे बढ़ेगा जब उसके नागरिक संविधान की परिकल्पना से अवगत होंगे: मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना
- HindiNEWS UPDATES
- July 31, 2022
- No Comment
- 936
हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विधालय (HNLU ) के पांचवें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने कहा के संवैधानिक गणतंत्र तब ही आगे बढ़ेगा जब उसके नागरिक संविधान की परिकल्पना से अवगत होंगे।
31 JULY, 2022
FIFTH CONVOCATION: 2022HIDAYATULLAH NATIONAL LAW UNIVERSITY
Addressing the event CJI NV Ramana said, "A Constitutional republic shall only thrive when it's citizens are aware of what their Constitution envisages".#HNLU#CJINVRamana#HNLU pic.twitter.com/uPBkalphnW
— judges and lawyers (@JudgesLawyers) July 31, 2022
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके कर्तव्यों एवं अधिकारों से अवगत कराया जाए। विधि स्नातकों का प्रयास होना चाहिए के वे लोगो को सरल शब्दों में संवैधानिक प्रावधानों को समझाएं।
FIFTH CONVOCATION 2022: HIDAYATULLAH NATIONAL LAW UNIVERSITY
31th July, 2022. #CJINVRamana #HNLU pic.twitter.com/KmcakyySQ2
— judges and lawyers (@JudgesLawyers) July 31, 2022
इसी क्रम में मुख्य न्यायाधीश श्री रमना ने कहा के युवाओं की यह पीढ़ी दुनिया को एक क्रांति के रूप में लेकर आगे बढ़ रही है, जल वायु संकट हो या मानव अधिकारों का उल्लंघन पुरे विश्व में वे एकजुट शक्ति हैं। वास्तव में तकनीकी क्रांति ने हम सब को एक वैश्विक नागरिक बना दिया है
FIFTH CONVOCATION 2022: HIDAYATULLAH NATIONAL LAW UNIVERSITY
31th July, 2022. #CJINVRamana #HNLU pic.twitter.com/a9joyCTfPu
— judges and lawyers (@JudgesLawyers) July 31, 2022
उल्लेखनीय है के मुख्य न्यायाधीश शनिवार को हिदायतुल्लाह विधि विश्विधालय रायपुर के पांचवें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर छत्तीस गढ़ के मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल, सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर एवं छत्तीस गढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी भी उपस्थित थे।